भेल पुरी की आसान रेसिपी
INDIA जहाँ आपको हर 10 km पर भाषा, वेश-भूषा, खान-पान, रेहन-सहन आदि का अंतर देखने को मिलेगा। भारत के हर राज्य के छोटे से छोटे कस्बे के घरों का स्वाद अलग ही मिलेगा, क्योंकि यह इंडिया है। जहां कई धर्म, कई जातियाँ हैं। अब स्वाद को ले कर चलें तो इंडिया के हर नुक्कड़, हर चोराहे पर कुछ अलग स्वाद चखने को मिलेगा। भारत में चाट-पकोड़ों के बहुत दीवाने मिलेगें। अब एक चाट की बात करें, भेल पूरी। भेल पूरी भारत की एक लोकप्रिय चाटों में से एक है। जो केवल खाने में ही स्वादिष्ट नही है, बल्कि उसको बनाना भी बहुत आसान है, और इसके दीवाने भी बहुत होंगें जिनको इसे खाना बहुत पसंद होता है। यह मुंबईऔर दिल्ली में बहुत लोकप्रिय है यह हर गली-नुक्कड़ पर आसानी से मिल जाती है।
सामग्री :
सादा मुरमुरा : 2 बाउल (भुना हुआ)
पापड़ी : 8
Mix नमकीन : 2 टेबल स्पून (बड़े वाले)
नायलॉन सेव : ½ कप (सजाने के लिय)
उबला आलू : 2 से 3 (उबला हुआ)
बारीक कटा प्याज : 1
बारीक कटा टमाटर : 1
बारीक कटी हरी मिर्च : 2
बारीक कटा हरा धनिया : आवश्यकता अनुसार (सजाने के लिए)
नींबू : 1 (स्वाद अनुसार)
मीठी चटनी : 4 से 5 टेबल स्पून
हरी चटनी : 4 से 5 टेबल स्पून
नमक : स्वाद अनुसार
लाल मिर्च : स्वाद अनुसार
चाट मसाला : स्वाद अनुसार
भेल पूरी बनाने का समय : 15 से 20 मिनट
अपने लिए और अपने दोस्त के लिए ( 2-3 लोगों के लिए)
विधि :-
मुरमुरे को भुने के लिए :–
एक बर्तन लें उसे मध्यम आंच पर गैस पर चढ़ाये, बर्तन में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें। उसमे 2 बाउल सादा मुरमुरा, स्वाद अनुसार नमक डालें। चम्मचे की सहायता से उसे निरंतर चलाते रहें जब तक वह भून कर करारे न हो जाएँ। लेकिन यह भी ध्यान रहे कि वह जल न जाए। भुनने के बाद उसे एक बाउल में अलग निकालें। इस प्रक्रिया में कम से कम 2-3 मिनट लगेगें।

- आप एक पलेट में सभी सामग्री लें ले।
- एक बड़े बाउल में भुना मुरमुरा लें ले।
- भुने हुए मुरमुरे में उबला हुआ बारीक कटा आलू, बारीक कटा टमाटर, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च मिलालें।
- अब इस बाउल में खटी व मीठी चटनी मिलाएँ।
- नायलॉन सेव और चाट मसाला पाउडर डालें।
- नमक व लाल मिर्च अपने स्वाद अनुसार डालें।
- एक बडे चम्मचे की सहायता से आप अच्छी तरह से सभी सामग्री को मिला लें। भेल को बनाते समय उसे चख ले और स्वाद के अनुसार चटनी, नमक व मसालें मिला लें।
- गार्निश के लिए अब बारीक कटे हरे धनिये व नायलॉन सेव से सजायें। अब सर्व करने के लिए तैयार भेल पूरी को एक बाउल में डालें, ऊपर से धनिया, सेव व पापड़ी से सजाये। परंतु इसे परोसने में समय न लगाएँ क्योंकि मुरमुरा गीली चटनी से नरम होने लगेगा और उसका करारा होना खतम हो जाएगा और भेल पूरी का मजा कम हो जाएगा।