Besan Ke Laddu बेसन के लजीज लड्डू की आसान Recipe
आप ने दादी-नानी के हाथ के लड्डू तो खूब खाये होंगे, आज आप खुद बनाए और खुद खाएं व अपनों को भी खिलाएँ, क्योंकि दादी-नानी भी तो चहाती हैं, कि वह हमारे हाथों का बना कुछ खास खाएं। बेसन के लड्डू को किसी भी त्योहारों या शुभ अवसर पर बनाया जा सकता है। इसको बनाने में बहुत ही कम सामाग्री का इस्तेमाल होता है। त्योहारों व छुट्टी पर घर आए बच्चों के साथ वापस जाने पर उनको खाने के लिए दिया जा सकता है। तो चलिये बनाते हैं।
तो चलिये एक कदम सामग्री कि ओर:-
दरदरा बेसन :100 gm
बारीक बेसन : 50 gm
करारा (बुरा) : 150 gm
देसी घी : 100 gm
मगज : ½ tsp
सूजी : 15 gm
बैटर पेपर : 1

अब बारी एक और कदम आगे बढ़ने की:-
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
- गर्म घी में बेसन व सूजी डालकर धीमी आँच पर भुने।
- अच्छी तरह बेसन व सूजी भून जाने पर इसमें मगज मिक्स करे।
- अब बारी है इस को एक बाउल में निकालने की।
- जब बेसन हल्का ठंडा हो जाए तब उसमे करारा (बुरा) मिक्स करें और अच्छी मिक्स करे।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद सामान्य आकार के गोल-गोल लड्डू बनाए व एक साफ डब्बे में Butter Paper रखकर आपके बनाए लड्डू उसमें रख दें।

आपके हाथ से बनाए लड्डू तैयार है। अब बारी है दादी-नानी को खिलाने की और तारीफ बटोरने की, कम समय में तारीफ बटोरी जाए।
Note:- इस Recipe में आप Dry Fruits भी Mix कर सकते हैं।