इन नाश्तों से जीते अपनों का दिल बहुत ही आसान रेसिपी के साथ हम इस बार आए हैं, इसको बनाना बहुत ही आसान रहेगा आपके लिए। तो ज्यादा बात न करके हम सीधा चलते हैं रेसिपी की ओर-
सोया मंचूरियन
आपने मंचूरियन तो बहुत बार खाया होगा लेकिन सोयाबीन का ऐसा टेस्टी मंचूरियन नही खाया होगा। तो आज हम बनायगे सोयाबीन मंचूरियन, यह 20 से 30 मिनट मे बनकर तैयार हो जाता है। आप इसे चोमिन या फ्राईड राईस के साथ सर्व कर सकते हैं।
सामाग्री:-
सोयाबिन:- 250gm
नमक:- स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर:- 1/2 चम्मच
काली मिर्च पाउडर :- 1/2चम्मच
दही:- 2 से 3 चम्मच
शिमला मिर्च:- लाल,पिली, हरी तिनों शिमला मिर्च (2-3)
प्याज:- 1
मेदा:- 3-4 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट:- 1/2 चम्मच
सिरका:- 1/2चम्मच
सोया सोस:- 1/2चम्मच
चीनी:- 1/2चम्मच
अजिनो मोटो:- 1/2
पीसी लाल मिर्च कि चटनी:- 1 चम्मच
विधि:-
1. एक बरतन ले, उसमे सोयाबीन और पानी डाल कर गैस पर उबल ने रख दें।
2. जब उबल जाये तो सोयाबीन को पानी मे से निकाल लें, और हल्का हल्का पानी निचोड़ लें।
3. अब प्याज को मोटा मोटा लम्बा-लम्बा काट लो।
4. अब तिनों शिमला मिर्च को चकोर मिडियम साइज का काट लें।
5. अब एक बाउल लें उसमे सोयाबीन डालेंगे।
6. पिसा लाल मिर्च,काली मिर्च, नमक, दही, मेदा डाल कर मिक्स करें।
7. अब एक-एक करके तेल में तल लें, अब तलने के बाद एक पैन लें।
8. उसमे 4-5 चम्मच तेल डालेंगे अब उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भुने।
9. अब कटा हुआ प्याज ,शिमला मिर्च डाल कर हलका सा चलाऐं ,ध्यान दें ज्यादा ना पकाए प्याज शिमला मिर्च हल्की कच्ची रहने दें।
10. अब सोया सोस, सिरका, चीनी, अजिनो मोटो, हल्का नमक डाल कर मिलाए।
11. अब लास्ट में सोयाबीन डालेंगे और लाल मिर्च की चटनी डालेंगे। अब अच्छे से मिक्स करें, 1/2 छोटी कटोरी पानी डाल कर 1-2 मिनट तक पकाए, फिर गैस बंद कर दे।
सुझाव:- सोयाबिन को अच्छे से उबाल लें,
शिमला मिर्च प्याज को ज्यादा न पकाएं,
आप मेदा की जगह आरारोट भी लें सकते हैं।
मैगी का समोसा
आपने आलू के समोसा तो बहुत बार खाये होंगे लेकिन मैगी के नही खाय होंगे, मैगी के समोसा बहुत ही स्वादिस्ट लगता है यह एक दम नया और स्वादिस्ट नाश्ता है इसे बनाना भी बहुत आसान है चलिए बनाना शुरू करते है।
सामाग्री:-
मैगी:- 1 पैकेट
लाल मिर्च पाउडर :- आधा चम्मच से भी कम
हल्दी पाउडर:- एक चुटकी
नमक:- स्वादानुसार
तेल:- 1कटोरी
मेदा:- 1 कटोरी
अजवायन:-1चुटकी
गाजर:- 1
मटर :- आदा कटोरी से भी कम
प्याज:- 1
हरी मिर्च :- 2
शिमला मिर्च :- 1
सिरका :- 1/2चम्मच
सोया सोस:-1/2चम्मच
लाल चटनी:-1/2चम्मच
हरी चटनी 1/2चम्मच
विधि :-
1) मेदा लिजिये उसमे अजवायन डालिये नमक डालिये नमक कम ही डालना क्योंकि मैगी मे भी नमक का इस्तेमाल होगा।
2) अब 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें, और हल्का-हल्का पानी डाल कर सॉफ्ट डो तैयार करलें।
3) अब आदा घण्टे तक तैयार मेदा को ढक कर रख दें।
4) अब मैगी लिजिये और इसे थोड़ा तोड लिजिए।
5) अब सभी सब्जी काट लिजिये।
6) अब एक कड़ाई लिजिये उसमे 4 चम्मच तेल डालकर गरम कर लें।
7) अब प्याज लें और उसको बारीक काटकर थोड़ा फराई करें।
8) अब बाकी की सब्जी भी फराई करें।
9) उसमे लाल मिर्च पाउडर,मैगी मसाला, हल्दी ,नमक,डाल कर मसाले अच्छे से पका लें।
10) अब मैगी को बर्तन में डाल कर 2 कप पानी के साथ पकाएं।
11) अब पकने के बाद उसमे सिरका और सोया सोस और लाल हरी चटनी डाल कर अच्छे से मिक्स करें और गैस बंद कर दें।
12) अब डो लें और लोई बना लें।
13) गोल रोटी के आकार में बेल ले और बिच में से काट कर दो हिस्सों मे कर ले।
14) अब एक हिस्सा लें उसके किनारे पर पानी लगाये और एक साईड का किनारा चिपका दे।
15) अब उसमे मैगी भर दें और पानी लगा कर उपर के किनारे भी चिपका दे अच्छे से बन्द कर दे।
16) बाकी के समोसे ऐसे ही तैयार कर लें।
17) दूसरी तरफ एक कड़ाई मे तेल गर्म करें।
18) अब इस तेल में समोसे फराई करें मिडियम आच पर ही फराई करें।
19) आप के समोसे तैयार हैं, इनको आप पोदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
मसाले वाली सिमइ (जवे)
आपने मीठी सिमइ तो बहुत बार खाई होगी लेकिन मसाले वाली सिमई नही खाई होगी, तो चलिए आज बनाते हैं मसाले वाली सिमई बिल्कुल अलग पुलाव स्टाइल में, 10 मिनट में बन कर तैयार हो जाती है। ये जब लगी हो भूक और कुछ स्वादिस्ट और जल्दी बन जाने वाला खाना हो तो आप यह जरूर ट्राई करिएगा।
सामाग्री:-
सिमइ:- 250
प्याज :- 1
अदरक लहसुन पेस्ट :- 1चम्मच
हरी मिर्च :- 3
तेल:- 6-7चम्मच
मटर:- आधा कटोरी
गाजर:- 1
सोयाबिन:- एक कटोरी
आलू:- 1
हरा धनिया :- आधा कटोरी
शिमला मिर्च:- आदि
फूल गोबी:- आदि
लाल मिर्च पाउडर:- 1/2 चम्मच
नमक:- स्वादानुसार
हल्दी :- हाफ टी स्पून
मैगी मसाला:- 1/2चम्मच
टमाटर:- 1
विधि:-
1) पहले सभी सब्जी काट लें प्याज को लम्बा-लम्बा काट लो, गाजर को छोटा-छोटा काट लें, सोयाबिन को पानी में भीगो दें, शिमला मिर्च लंबी काटे, आलू को छोटा-छोटा काटे,हरी मिर्च बिच में से दो कर लेंगे, फूल गोबी काट लें।
2) सिमइ को भून लें हल्की आच पर ब्राउन कर लें।
3) अब तेल लें और गर्म होने दें।
4) अब पहले अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे और हल्का सा भूनेगे।
5) अब प्याज को लम्बा-लम्बा काट कर डाल दें।
6) अब सोयाबिन को पानी में से निकाल कर निचोड़ कर तेल में डालेंगे और थोड़ा फराई करें।
7) अब बाकी की सब्जियाँ डाल कर फराई करें।
8) अब टमाटर डालेंगे और हल्दी, मिर्च, नमक बाकी सभी मसाले डालेंगे और थोड़ा पानी डाल कर पकाए।
9) अब मसाले पक जाने के बाद मैगी मसाला डाले और फिर भूने।
10) अब सिमइ डालकर 1-2 गिलास पानी डालेंगे और पकाएगे।
11) अब पक जाने के बाद हरे धनिया से गारनिश करें और गरमा गरम सर्व करें।
Note:- आपको पता ही होगा की सिमई बहुत ही कम पानी में ओर जल्दी पकजाने वाला नाश्ता है, इसलिए सिमई जब भी बनाए तो पानी का थोड़ा ध्यान रखे कि पानी गलती से ज्यादा न पड़ जाए।