स्वास्थ्य और सौंदर्य कैसे निखारें ? How to become Beautiful and Healthy?
स्त्री का महत्वपूर्ण अंग उसका सौन्दर्य है। हर स्त्री का सपना होता है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। आज कल की भाग- दोड़ भरी ज़िंदगी में हम अपने स्वास्थ्य और अपने सौन्दर्य का ख्याल रखना ही भूल जाते है। जबकि स्त्री को अपने स्वास्थ्य और सौंदर्ये की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। सौन्दर्य और स्वास्थ्य की बात करें तो उनको एक दूसरे से अलग नही किया जा सकता है। इसलिए कहा गया है कि सही स्वास्थ्य में ही वास्तविक सौंदर्य है।
साफ- सुथरी , हँसती- खेलती व अपने चारों ओर खुशियाँ बिखेरती औरत किसे नही पसंद आती है। क्योंकि देखने वालो कि पहली नजर आपके चेहरे पर ही पड़ती है। इसलिए चेहरे को ही हर स्त्री साफ सुथरा व सुंदर रखना पसंद करती है। जिसकी चाहा में स्त्रियाँ बाजार के मंहगे से मंहगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की लालसा रखती है। और वह उस प्रोडक्ट को इस्तेमाल कर कुछ ही समय के लिए खूबसूरत दिख पाती है, उसके बाद वह मेकअप निकलने लगता है, जिसकी वजह से उनके चेहरे की असली नैचुरल सौंदर्य कही खो सा जाता है, और कई प्रोडक्ट के Negative साइड इफेक्ट भी हो जाते है। स्त्रियों के लिए उनका सौंदर्ये उनका चेहरा है। जबकि उनको अपने पूरे शरीर का ध्यान देना चाहिए। क्योंकि स्वास्थ्य व सौंदर्य पूरे शरीर को दर्शाता है।
आज कल की Busy Life में हर स्त्री अपना ख्याल रखना ही भूल जाती है। जबकि उनको कुछ समय अपने लिए भी रखना चाहिए। आइय कुछ छोटी- छोटी आदतों से एक पहल करे अपने सौंदर्य की ओर :-
- चेहरे का सबसे महत्वपूर्ण अंग आंखे होती हैं। जिसका सुंदर होना अवश्यक है। यदि आंखों का ख्याल न रखा जाए तो समय से पहले उनके नीचे झुर्रियाँ पड़ जाती है। आँखों
को आराम देने के लिए उन्हें 20-25 मिनट तक बंद करके आराम देना चाहिए।
- आँखों को साफ रखे व ठंडे पानी से धोयेँ ।
- यदि आपके चेहरे की स्किन ड्राइ लगे तो आपको अपने खाने में दूध व लस्सी की मात्रा बढ़ाना व पानी अधिक पीना चाहिए।
- आपको अपने शरीर की त्वचा , आँखों , होठों की त्वचा का ख्याल रखें।
- बालों की, अपने हाथ-पैरों की त्वचा का ख्याल रखना चाहिए।
- जैसे कि होठों फटे तो नही, काले तो नही हो रहे।
- आँखें गंदी तो नही।
- हाथ व पैरों के नाखून का साफ होना, नाखून बड़े हो तो उनको नेलपोलिश व फाइलर से नेलफ़ाइल हो।
- एडी फटी हो तो उसपर तिल के तेल से रात को सोते समय मालिश करें।
हमारा शरीर मोटा होता है या दुबला-पतला होता है। इसको सुंदर कैसे रखे ये एक सवाल होता है। जिसमें अधिकतर स्त्रियाँ परेशान व कई सवालों में घिरी होती हैं, कि उनके सौंदर्य के बीच ये सहत का सवाल न आए। मगर वह ये भूल जाती है कि वह अपनी सहत को खुद कंट्रोल कर सकती है। बस अपने खाने व पीने का ख्याल रख कर। वह अपने मुताबिक अपने शरीर की चर्बी घटा व बढ़ा सकती है बस कुछ नियम अपना कर, अपने रूटीन में कुछ छोटे बदलाव करके।
उसके लिए कुछ छोटे नियम :-
- रोज सुबह जल्दी उठ कर घूमने जाए।
- योगा-आसान करें इसे शरीर की मासपेशियाँ खुलती हैं, जिससे रक्त चाप बढ़ता है, और हम स्वस्थ रहते हैं।
- खुले व हरियाली वाले पार्क में जा कर खुली हवा लेना जो हमारे फेफड़ों के लिए ज़रूरी होती है।
- रोज सुबह जल्दी उठने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, व सभी काम समय पर होते है।
- औरतों को यह जानकारी होनी चाहिए कि नहाने से पहले शरीर कि तेल मालिश हो, इसे शरीर टाइट रहता है, आँखों कि रोशनी बढ़ती है।
- सुबह व शाम को घूमने से हमारा खाना भी सही तरीके से पचाता है, व आलस्य भी दूर रहता है।
- इन आदतों से हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा व उम्र भी लंबी होगी, सुंदरता भी बढ़ती है।
कैसे आज की Busy ज़िन्दगी में खुद की देख रेख करें।
हमारी आज की Junk Food भरी ज़िन्दगी में हम अपनी सहत का खयाल रखना ही भूल जाते हैं, और बाहर का जंक फूड खाते रहते हैं जिससे हमारे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से ज़्यदातर स्त्रियों का वजन बढ़ जाता है जिसकी वजह से उनको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि :- चलने में दिक्कत, थोड़ा ही चलते सांस फूलना, थकावट, पसीना आना, चर्बी का बढ़ना, BP का बढ़ना, गैस होना, रक्त कम होना ये सब दिक्कतें होती हैं। वहीं इन जंक फूड का असर शरीर को पतला भी करता है जिसे शर्मिंदगी महसूस होती है। हमारे शरीर पर मांस नही बनता, चर्बी नही होती है शरीर में, हड्डियों का सही पोषण नही होता, खाना पचने में दिक्कत होती है, जिससे शरीर दुबला-पतला रहता है। लेकिन ध्यान दिया जाए तो इन दिक्कतों को रोका भी जा सकता है, बस कुछ नियम अपना कर।

वजन को अपने अनुसार बढ़ा व घाटा सकें :-
पतली औरतों के लिए :- उनको अपने खान-पान में कुछ ड्राय फ्रूट को शामिल करना चाहिए, जैसे कि बादाम, पिस्ता, खजूर, मूंगफली, मुनक्खा, अखरोट, और काजू इनको खाए। इनसे से वजन बढ़ता है। वही आपको गेहूं, चावल, उड़द, राजमा, चना, तिल, दूध, दही, मक्खन, घी और तेल इत्यादि का सेवन भी करना चाहिए। वही अपने खान-पान में कुछ फल व सब्जियाँ भी शामिल करें जैसे कि केला, मौसमी, अनार, संतरा, सेब, व आम और सब्जियाँ बथुआ, आलू, पेठा, शलगम, सेम, तोरई, गाजर, टमाटर, कटहल, गोभी, और मटर इत्यादि।
मोटी औरतों के लिए :- जो वजन खुद को Uncomfortable करे उससे कैसी दोस्ती, उसे तो टाटा-बाए बाए कहेना ही अच्छा है। उसके लिए आपको रोज़ सुबह जल्दी उठकर घूमना व ज्यादा काम करना चाहिए। नाश्ता करने से पहले नींबू निचोड़कर उसमे थोड़ा नमक मिलाकर पीने से वजन खटता है। अपने खान-पान में चाय, दूध, चीनी, तेल, घी का सेवन कम करें, सुबह हो सके तो नाश्ता न करें। वजन को नियंत्रित करने के लिए छाछ पीनी चाहिए, टमाटर के रस में नमक मिलाकर पिये, ज्यादा तेल वाले पदार्थों को Avoid करें। नमक और पानी का सेवन कम करें।
अगर हम खुद का ख्याल रखें तो हमारा शरीर ठीक रहेगा। शरीर ठीक होगा तो शरीर में एक अलग सी चमक बनी रहेगी, जो आपको मेकअप से भी कई गुना खूबसूरत महसूस कराएगी। आप कहीं पार्टी में जाते है तो आपको तारीफ के पुल मिलेंगे।