How to Lose Belly Fat: पेट व कमर की चर्बी इस तरह होगी कम

How to Lose Belly Fat:

Belly Fat आजकल की सबसे ज्यादा गंभीर समस्याओं में शामिल होने वाली बीमारी बन चुकी है। लोगों का दिन-ब-दिन खराब खाना-पान, सुस्त लाइफ़स्टाइल और जंक फूड के लिए पागलपन उनकी Health के लिए काफी नुकसान साबित हो रहा है, उनका बढ़ता मोटापा, पेट की चर्बी का बढ़ना, और भी कई बीमारी का आगमन होना। अब मोटापा सुंदरता को तो बढ़ाएगा नही, उसमें दाग ही लगाएगा, और तो और अपने साथ डायबिटीज़, कैंसर, दिल के रोग इत्यादिओं को भी साथ ले आयेगा। हमारी बॉडी के जिस हिस्से में सबसे पहले और सबसे ज्यादा फैट जो बढ़ता है, वो है पेट और कमर। जैसे-जैसे पेट व कमर पर चर्बी का प्रभाव ज्यादा बढ़ने लगता वैसे-वैसे हमारी बॉडी की इंटरनल एक्टिविटी स्लो होने लगती है और बॉडी में आलस भर जाता है जिसे कई तरह की बीमारियाँ भी बढ़ जाती है।

                                                                                                      How to Lose Belly Fat

Bell Fat को कम करने के लिए कैसा हो डाइट प्लान?

 शुगर कर दें कम

Cold Drink, आर्टिफिशियली फ्लेवर्ड जूस और स्वीट बेवरेज में शुगर की मात्रा का स्तर अधिक बढ़ा हुआ होता है। इसके सेवन से हमारे शरीर में कुछ केमिकल बदलाव होने लगते हैं जिसकी वजह से हमारा बैली फैट बढ़ने लगता है क्योंकि शुगर में फ्रक्टोज होता है जो पेट के चारों और फैट बढ़ाता है और इससे मोटापे का खतरा 60% तक बढ़ जाता है।

डाइट में कम करें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा

अगर आप चाहते हैं, कि आपका बैली फैट ना पड़े, तो उसके लिए आपको वाइट शुगर, वाइट ब्रेड, पास्ता और मैदा जैसे आइटम बंद करने पड़ेंगे, क्योंकि यह आपका फैट बढ़ाते हैं। इन्हें कम खाने से आपका पेट का फैट घटने में काफी मदद मिलेगी। हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करें।

हेल्दी ब्रेकफास्ट है जरूरी 

अक्सर सुबह जल्दबाजी में हम ब्रेकफास्ट अवॉइड कर देते हैं, जिसकी वजह से भूख ज्यादा लगती है और वजन बढ़ता है। ओटमील, दलिया और हाई प्रोटीन वाला ब्रेकफास्ट पेट का फैट घटाने में काफी मददगार साबित होता है।

डाइट में शामिल करें प्रोटीन की मात्रा

सोयाबीन, टोफू, नट्स जैसे फूड्स में प्रोटीन होता है। इन्हें खाने से जल्दी भूख नहीं लगती और कैलोरी इनटेक कम होता है। पेंट के चारों ओर फैट जमा नहीं होता है।

फूड्स में हो फाइबर की मात्रा

पत्ता गोभी, मटर, साबूत अनाज, फलियाँ और राजमा जैसे चीजों में फाइबर ज्यादा होता है। इनसे आपका डाइजेशन भी ठीक रहता है और आपके पेट में फैट भी जमा नहीं हो पाता है।

व्यायाम पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए- Exercises to Reduce Belly and Waist Fat in Hindi 

अक्सर हमारी दिनचर्या में टाइम टेबल के साथ खाना और आराम ना होने की वजह से वजन का अधिक बढ़ जाना एक समस्या बन रही है। जिसकी वजह से लोगों को काम करने में उठने बैठने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ लोग जंग फूड के आदि होते हैं जिसकी वजह से उनके पेट व कमर के आसपास चर्बी इतनी ज्यादा हो जाती है कि वह चाह कर भी अपने पसंद के कपड़े नहीं पहन पाते हैं। उनको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से उनका कॉन्फिडेंस लेवल कम हो जाता है। ऐसे में आपको नियमित व्यायाम करना जरूरी है। नियमित व्यायाम से आपका वजन कम होने लगेगा। यहां हम कमर और पेट की चर्बी को कम करने के लिए एक्सरसाइज बताएंगे।

दौड़ना

हमारे शरीर को चुस्त व दुरुस्त रखने के लिए दौड़ना अति आवश्यक है। अक्सर लोग पैदल चलने व दौड़ने से बचते हैं, लेकिन दौड़ लगाने से ह्रदय अच्छे से काम करता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है। जिससे धीरे-धीरे चर्बी कम हो सकती है। सुबह-सुबह ताजी हवा में दौड़ लगाने से आपका स्वास्थ्य बीमारियों से दूर रहेगा। शुरुआत में कुछ मीटर ही दौड़े और तेज की जगह धीरे-धीरे दौड़े। जब शरीर को इसकी आदत हो जाए, तो गति और अपना समय दोनों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। दौड़ना पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय में से एक है।

साइकिलिंग

साइकिलिंग व्यायाम का ही एक रूप है जो कि पेट कम करने के लिए की जा सकती है। इससे आपके पैरों, टांगों और जांघों की अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है, साथ ही इससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कैलोरी भी कम हो सकती है। इसी वजह से साइकिलिंग के फायदे में कमर की चर्बी कम करना भी शामिल हो सकता है। इसे सबसे बेहतर व आसान कार्डियो एक्सरसाइज माना गया है। 

पैदल चलना 

सुबह वह शाम को ताजी हवा मैं पैदल चलने से हमारे स्वास्थ्य को व हमारे दिमाग को ताजगी मिलती है। यदि आपका वजन अधिक बढ़ गया है या बढ़ा हुआ पेट कम करना चाहते हैं तो आप अपने घरेलू उपाय में पैदल चलना भी शामिल कर सकते हैं। यदि ऊपर बताई गई गतिविधियों को नहीं अपनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह शाम आधा घंटा पैदल चल सकते हैं। इससे भी शरीर में जमी अतिरिक्त वसा कम हो सकती है। संभव हो तो तेज कदमों से चले इससे बड़ा हुआ पेट कम करने में फायदा मिलेगा और यह ज्यादा कठिन भी नहीं रहेगा।

सीढ़ियाँ चढ़ना और उतरना 

बैली फैट कम करने के उपाय में सीढ़ियां चढ़ना और उतारना भी शामिल है। यह पेट कम करने के लिए व्यायाम से कम नहीं है। सीढ़ियां को चढ़ने और उतरने से भी एक्स्ट्रा फैट कम को किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह करीब 10 मिनट घर की सीढ़ियों पर चढ़ना उतरना शुरू किया जा सकता है। ऑफिस जाते समय भी लिफ्ट की जगह सीढ़ियां का इस्तेमाल कर कमर और पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है। इसी वजह से पेट की चर्बी कम करने के व्यायाम में सीढ़ियां चढ़ना व उतरना शामिल किया गया है।

योग

पेट की चर्बी कम करने के लिए योगा का भी अपना बहुत महत्व पूर्ण योगदान है। इसको नियमित रूप से करने पर आपका Bell Fat कम हो सकता है। चलिये आपको कुछ योगा आसान बताते हैं जोकि आपको इस बढ़ी चर्बी से छुटकारा दिला सकती है।

कपालभाती 

कपालभाति योगासन पेट कम करने के घरेलू इलाज में शामिल किया जा सकता है। कहा जाता है कि इसके परिणाम जल्द ही देखने को मिल सकते हैं। कमर के आसपास की चर्बी के साथ ही यह नितंब के फैट को भी कम कर सकता है। इसे नियमित रूप से करने से कब्ज, गैस व एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी कम किया जा सकता है। पेट की नसों को मजबूत करने और पाचन तंत्र भी अच्छा करने में सहायक माना गया है।

                                                                                             कपालभाति

योगासन करने का तरीका:

  • जमीन पर सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएँ और आँखें बंद कर लें।
  • एक लंबी सांस लें और छोड़ दें।
  • अब धीरे-धीरे नाक के जरिए सांस को बाहर छोड़ दे। जब सांस बाहर छोड़ेंगे, तो पेट अंदर की ओर होना चाहिए। 
  • ध्यान रहे कि इस प्रतिक्रिया को करते समय सांस को अंदर नहीं लेना है, सिर्फ छोड़ना है, और ऐसा लगातार करना है।
  • प्रतिदिन इस आसान के पाँच चक्र सुबह-शाम खाली पेट करने से लाभ होगा।

सावधानी: इस आसान को सुबह खाली पेट ही यह आसान करना चाहिए। इसे करने के आधे घंटे बाद ही कुछ खाना चाहिए। अगर आप इस आसान कि शाम को कर रहें हैं तो खाना खाने के पाँच घंटे बाद ही करें। गर्भवती महिलाएं इसे न करें।

बालासन

अगर आपके अंदर भी यही चल रहा है, कि पेट की चर्बी को कैसे घटाएं? अपने बैली फैट को कम कैसे करें? तो आप बैठे क्यों है, बालासन भी एक अच्छा विकल्प है।बालासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। इसे रोज करीब 10 मिनट करने से पेट अंदर हो सकता है। इस आसन को करते समय शरीर की स्थिति जो होती है, वो कुछ इस तरह कि होती है जैसे मां की कोख में पलने वाले भ्रूण की तरह लगती है। इसी लिए इसे बालासन योग कहा जाता है। 

                                                                                  बालसन

 

योगासन का सही तरीका:

  • सबसे पहले घुटनों के बल बैठ जाएँ और पूरा वजन एड़ियों पर डालें।
  • अपनी कमर को सीधा रखते हुए हाथों को ऊपर की ओर ले जाएँ और सांस अंदर की ओर लेते रहें।
  • अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुक जाएँ।
  • आपकी कोशिश रहे को सिर जमीन से लग जाए और हाथ सीधे ही रहें।
  • इस स्थिति में सामान्य गति से कुछ सेकंड सांस लेते रहें और फिर सांस लेते हुए वापस उठें।

सावधानी: अगर आपकी पीठ में दर्द हो या फिर घुटनों में दिक्कत हो तो यह आसान न करें। साथ ही जिन्हें दस्त हो वो भी यह आसान न करें।

Spread the love