India Vs New Zealand मैच में भारत की बल्लेबाज़ी

India Vs New Zealand Batting

गेंदबाजी करने के बाद भारत को न्यूजीलैंड से 177 रनों का लक्षय मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से Ishan Kishan और Shubman Gill टीम की अगुवाई करने के लिए मैदान में उतरे हैं। देखना यह है कि भारतीय टीम किस तरह से इस लक्ष्य का पीछा करती है।

भारत का पहला विकेट गिरा

भारत की तरह ही न्यूजीलैंड ने भी दूसरे ओवर में ही अपने स्पिन गेंदबाज से गेंदबाजी कराना उचित समझा और कप्तान Mitchell Santner ने Michael Bracewell गेंदबाजी सौंपी, उन्होने अपने पहले ही ओवर में Ishan Kishan को क्लीन बोल्ड कर दिया और ईशान किशन की एक छोटी से पारी को समाप्त करके उन्हे पवेलियन की राह दिखा दी।

भारत का दूसरा विकेट भी गिरा 

पहला विकेट गिरने के बाद भारत की तरफ से बल्लेबाज़ी करने आए Rahul Tripathi अपना खाता भी नहीं खोल सके और 6 गेंदों में 0 रन पर आउट हो गए, जिस कारण 11 रनों के एक छोटे से स्कोर पर भारत की 2 विकेट गिर गई और न्यूजीलैंड की टीम एक मजबूत स्थिति में है।

भारत का तीसरा विकेट भी गिरा 

दूसरा विकेट गिरने के बाद Surya Kumar Yadav की मैदान में एंट्री हुई है, लेकिन सूर्य कुमार यादव के मैदान में आते ही एक चूक के चलते Shubman Gill अपनी विकेट गंवा बैठे और सैंटनर के गेंद पर एक आसान सा कैच फिन एलेन के हाथों में थमा दिया। इसके बाद भारत बैकफुट पर गया है और न्यूजीलैंड एक अच्छी स्थिति में है और मैच पर उसकी एक अच्छी पकड़ बन गई है। ऐसे में भारत का स्कोर 15 रनों पर 3 विकेट है।

कप्तान और उप कप्तान के हाथो में भारत की कमान

तीसरा विकेट गिरने के बाद भारतीय कप्तान Hardik Pandya मैदान में आए हैं। Hardik Pandya और Surya Kumar Yadav भारत की बल्लेबाज़ी को आगे ले जाने का बरसक प्रयास कर रहे हैं और ऐसे में भारत की निगाहें इन्हीं दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। पहले भी हार्दिक पाण्ड्या और सूर्य कुमार यादव भारत की हीरो रहे हैं। भारत को पहले भी कई मैचों में जीत दिला चुके हैं।

भारत का चौथा विकेट भी गिरा 

भारत की उम्मीद Surya Kumar Yadav की पारी समाप्त हो गई। सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पाण्ड्या बड़ी ही सूझबूझ कर साथ भारत के लिए बल्लेबाज़ी कर रहे थे और भारत के स्कोर को लक्ष्य तक लेकर जा रहे थे, लेकिन Ish Sodhi की गेंद पर छक्का लगाने का प्रयास करते हुये Finn Allen को एक आसान सा कैच थमा बैठे। इसी के साथ भारत का स्कोर 83 रनों पर 4 विकेट गिर गई।

Surya Kumar Yadav के आउट होने के बाद Washington Sundar ने बैटिंग पर आते ही, पहली ही गेंद पर चौका लगाया।

हार्दिक पाण्ड्या के रूप में गिरा भारत का पांचवा विकेट 

सूर्य कुमार यादव के आउट होने के तुरंत बाद ही, कप्तान हार्दिक पाण्ड्या भी Bracewell की गेंद पर उन्हे ही एक आसान सा कैच थमाकर आउट हो गए और भारत को इसी के साथ पाँच विकेट का नुकसान हुआ। इसी के साथ न्यूजीलैंड एक मजबूत स्थिति में है और भारत पर दबाव खासा नज़र आ रहा है।

इसी के साथ Deepak Hooda बल्लेबाज़ी करने आए हैं। दीपक हूड़ा में बल्लेबाज़ी करने का दमखम है। इसी के साथ भारत की निगाहें Deepak Hooda और Washington Sundar पर टिकी हैं।

दीपक हूड़ा को लगातार दो ओवर में दो जीवनदान मिले। दोनों बार दो कैच छूट गई।

भारत का छठा विकेट भी गिरा 

आज के मैच में सैंटनर की लाजवाब गेंद को खेलना भारत के सभी बल्लेबाजों के लिए भारी पड़ा। दीपक हूड़ा ने भी सैंटनर की गेंद को समझने की बहुत कोशिश की, लेकिन भारत को हूड़ा भी जीत तक ले जाने मे नाकामयाब रहे और स्टंपिंग आउट हो गए और भारत के लिए यह मैच जीतना बहुत ही मुश्किल हो गया है। 111 रनों पर भारत का स्कोर 6 रन है।

भारत का सातवाँ विकेट भी गिरा 

Shivam Mavi के रूप में भारत ने खोया अपना सातवाँ विकेट। एक खराब कॉल कर चलते शिवम मावी ने अपना विकेट खोया और भारत ने 111 के ही स्कोर पर 7 विकेट खो दिये।

कुलदीप यादव के रूप में गिरा भारत का आठवाँ विकेट

शून्य के स्कोर पर कुलदीप यादव आउट हो गए औ इसी के साथ भारत को 8 विकेट का नुकसान हुआ। भारत का स्कोर 127 पर 8 विकेट है। वाशिंगटन सुंदर का संगर्ष जारी है

भारत का नवाँ विकेट भी गिरा 

भारत की तरफ से अंत तक लड़ाई लड़ते हुये वॉशिंग्टन सुंदर ने भारत से स्कोर को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होने एक बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुये Axar Patel की कमी को पूरा किया, लेकिन भारत को जीत दिलाने में वे नाकामयाब रहे और 28 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में उन्होने 5 चौके और 3 छकके लगाए।

इस मैच में भारत को 21 रनों से हार सामना करना पड़ा।

Spread the love