India Vs New Zealand T20 Match:
भारत बनाम न्यूजीलैंड की एक दिवसीय सिरीज़ का तो सबने खूब लुफ्ट उठाया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराकर एक दिवसीय सिरीज़ अपने नाम कर ली। केवल इतना ही नहीं, इस सिरीज़ में कई रेकॉर्ड टूटे भी और कई नए रेकॉर्ड बने भी और साथ ही साथ युवा बल्लेबाज Shubman Gill का बल्ला जमकर बोला। Shubman Gill ने भारत की एक परेशानी का हल सामने रख दिया कि सलामी बल्लेबाज़ को लेकर भारत को परेशान होने की जरूरत नहीं है, कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारत को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाने के लिए उन्होने खुद को साबित कर दिया है। इस सिरीज़ में Shubman Gill के 208 रनों की पारी कौन भूल सकता है। इस सिरीज़ में उन्हे Player of the Series चुना गया।
भारतीय गेंदबाजी का जलवा
वहीं अगर दूसरी ओर गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद सिराज एक खतरनाक गेंबाज़ बनकर उभरे हैं, केवल इतना ही नहीं, बुधवार को ICC के द्वारा जारी की गई रैंकिंग के अनुसार मोहम्मद सिराज अब एक दिवसीय मैचों में दुनिया से नंबर 1 गेंजबाज़ बन गए हैं और भारत एक दिवसीय प्रतियोगिता में नंबर 1 टीम बन गयी है। जब बात तेज़ गेंदबाज की हो ही गई है तो स्पिन गेंदबाजी को ही पीछे क्यों छोड़ा जाए। कुलदीप यादव, जी हाँ कुलदीप यादव, पिछले 2 साल से भारतीय टीम से लगभग बाहर चल रहे स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने श्रीलंका सिरीज़ मे तो अपना जलवा बिखेरा ही, साथ ही न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को भी नानी याद दिला दी।
India Vs New Zealand T20
One day सीरीज़ खत्म होते ही भारतीय टीम Hardik Pandya की कप्तानी में न्यूजीलैंड के विरुद्ध T20 में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। यह मैच MS Dhoni के शहर Ranchi में खेला जाना है। इस सिरीज़ में भी New Zealand की टीम Kane Williamson के बिना ही मैदान में उतरेगी। इस सीरीज़ में Mitchell Santner New Zealand की कमान संभालेंगे। एक लंबे समय के बाद Prithvi Shaw को टीम में चुना गया है। पिछले दिनों रणजी ट्रॉफी में अपना जलवा दिखाकर Prithvi Shaw ने टीम इंडिया के लिए अपने रास्ते खोल दिये हैं।
बल्लेबाज़ी का एक मजबूत क्रम
जहां एक तरफ Prithvi Shaw की टीम में वापसी हुई है, वही दूसरी और अब कप्तान Hardik Pandya और कोच Rahul Dravid के सामने सवाल यह है कि सलामी बल्लेबाज़ी की कमान किसे सौंपी जाये। क्योंकि 4 ऐसे बल्लेबाज़ इस squad का हिस्सा हैं, जोकि पिछले दिनों खूब चर्चा में रहे हैं।
- Shubman Gill: यह एक ऐसा नाम है, जो भारतीय टीम में एक ऐसा बल्लेबाज़ है, जिसे शीर्ष क्रम से हटाया जाना शायद किसी भी क्रिकेट प्रेमी को पसंद न आए, क्योंकि चाहे सिरीज़ Srilanka के साथ रही हो या New Zealand के साथ। दोनों ही सीरीज़ में उनके बल्ले ने आग उगली है। सबसे कम मैचों में और सबसे कम उम्र में उन्होने यह खिताब अपने नाम किया है। साथ ही उन्होने Virat Kohli के रेकॉर्ड को भी तोड़ डाला। Virat Kohli ने 24 मैच खेलकर 1000 पूरे किए और Shubman Gill ने 19वें मैच में ही यह खिताब अपने नाम कर लिया।
- Ishan Kishan: जिन्हे एक दिवसीय मैच सीरीज़ में भले ही नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी करनी पड़ी हो, लेकिन T20 में उन्हे सलामी बल्लेबाज़ी से रोका जाना, कप्तान और कोच, दोनों के दिमाग को हिला देना वाला फैसला रहेगा। बगलादेश के विरुद्ध दोहरा शतक लगाकर ईशान किशन ने बता दिया कि उन्हे हल्के में लेना, बड़ा ही भारी पड़ सकता है। उनके नाम विश्व के सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का भी रेकॉर्ड दर्ज है।
- Prithvi Shaw: कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे Prithvi Shaw ने रणजी ट्रॉफी में 379 बेहतरीन पारी खेलकर, सबका दिल जीत लिया और टीम इंडिया में अपनी जगह वापस सुनिश्चित कर ली। Prithvi Shaw शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ हैं, अब देखना यह है कि उन्हे शीर्ष क्रम पर ही मौका मिलता है या उन्हे नीचे आना पड़ेगा।
- Rutu Raj Gaikwad: जब बात सलामी बल्लेबाज़ी की ही हो रही हो और squad में Rutu Raj Gaikwad शामिल हो, तो उनके वे एक ओवर में 7 छक्के कौन भूल सकता है। ऋतु राज गाइकवाड़ भी इस प्रतियोगिता में पीछे रहने वालों में से नहीं है।
क्या फिर Surya Kumar Yadav का बल्ल उगलेगा आग?
टी20 cricket के नंबर 1 बल्लेबाज़ Surya Kumar Yadav को गेंदबाजों की पिटाई करते देखना किसे पसंद नहीं। तो एक बार फिर तैयार हो जाइए, सूर्य कुमार यादव का शो देखने के लिए। भले ही एक दिवसीय मैचों में उनका बल्ल शांत दिखा हो, लेकिन T20 में तो वे कोई कसर नहीं छोडने वाले हैं। भारत एक बार फिर तैयार है, Surya Kumar Yadav के जलवे देखने के लिए।
भारत की गेंदबाजी भी है कमाल
पिछली सिरीज़ में गेंदबाजी में अपना जलवा बिखेरने वाले मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) को T20 सीरीज़ में आराम दिया गया है और साथ ही साथ मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को भी आराम दिया गया है। इस सीरीज़ में Arsdee Singh, Shivam Mavi, Umran Malik और Mukesh Kumar को तेज़ गेंदबाजी की कमान सौंपी गई है। वहीं दूसरी और स्पिन गेंदबाजी Kuldeep Yadav, Yuzvendra Chahal और Washington Sundar को सौंपी गई है और गेंदबाजी में Deepak Hooda भी एक विकल्प हैं।
T20 सीरीज़ के लिए भारत और न्यूजीलैंड की स्क्वाड
India | New Zealand |
1. हार्दिक पाण्ड्य (कप्तान) | 1. मिशेल सैंटनर (कप्तान) |
2. अर्शदीप सिंह | 2. माइकल ब्रेसवेल |
3. सूर्य कुमार यादव | 3. ग्लेन फिलिप्स |
4. ईशान किशन † | 4. माइकल रिपन |
5. शुभमन गिल | 5. जेकब डफी |
6. राहुल त्रिपाठी | 6. डेरिल मिशेल |
7. पृथ्वी शॉ | 7. बेंजामिन लिस्टर |
8. जितेश शर्मा † | 8.हेनरी शिपली |
9. कुलदीप यादव | 9.ब्लेयर टिकनर |
10. उमरान मलिक | 10.डेवोन कॉनवे |
11. वाशिंगटन सुंदर | 11.फिन एलन |
12. युजवेंद्र चहल | 12.लोकी फर्ग्यूसन |
13. रुतुराज गायकवाड़ | 13.ईश सोढ़ी |
14. मुकेश कुमार | 14. डेन क्लीवर |
15. शिवम मावी | 15.मार्क चैपमैन |
16. दीपक हुड्डा |
आपको क्या लगता है कि भारत की ओर से किन 11 खिलाड़ियों को टीम में चुना जाएगा और किन खिलाड़ियों को बेंच पर ही बैठाया जाएगा। आपको क्या लगता है कि भारत या न्यूजीलैंड, दोनों टीमों में से कौन सी टीम है भारी। कौन सी टीम बाज़ी मार सकती है पहले टी20 मैच में। दोस्तों इसी तरह की तमाम जानकारी और क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए आप हमारी वैबसाइट पर बने रह सकते हैं। हम आपको ऐसी ही जानकारी देते रहेंगे।