अलग-अलग तरह के पकोड़ों की Recipe

चने की दाल की पकोडी

आज हम बनायगे चने की दाल की पकोडी आपने बेसन के पकोड़े तो बहुत बार खाय होंगे लेकिन चने की दाल की पकोडी नहीं खाई होगीं, तो चलिए आज हम बनायगे चने की दाल की पकोडी गर्म-गर्म करारी-करारी, तो चलिए बनाना शुरू कर देते हैं

सामाग्री:-

चने की दाल:- 250 gm

अदरक :- थोड़ा सा

लहसुन :- 4 कलियाँ

हरी मिर्च:- 2

लाल मिर्च पाउडर :- 1/2चम्मच

मैगी मसाला :- 1/2चम्मच

तेल:- एक बड़ी कटोरी

अमचूर पाउडर :- 1/2चम्मच

चाट मसाला:- 1/2चम्मच

नमक:- स्वादानुसार

विधि:-

1. दाल को 6 घन्टे पहले भिगो दें।

2. अब दाल को पानी से निकाल लें।

3. अब मिक्सर मे हरी मिर्च अदरक लहसुन के साथ दरदरा पीस लें।

4. अब एक बाउल मे निकाल लें।

5. अब दाल के पेस्ट मे लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, चाट मसाला,नमक ,मैगी मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स करें।

6. अब कड़ाई लिजिये उसमे तेल डालेंगे और गर्म होने देंगे।

7. अब छोटी छोटी पकोडी के शेप में दाल का पेस्ट तेल मे डालेंगे और कम आंच पर सेकेगें।

8. जब अच्छे से सिक जाए करारी हो जाए तो एक पलेट मे निकाल लें।

9. और गरमा गरम पकोडी चटनी के साथ सर्व करें।

पालक के पकोड़े

अब हम बनायगे बाजार जैसे पालक के पकोड़े घर पर ही यह बनाना है बहुत ही आसान तो चलिए बनाते हैं यह टेस्टी करसपी पकोड़े-

सामाग्री

पालक:- आवस्यकतानुसार

हरी मिर्च:- 6-7

नमक :- स्वादानुसार

लाल मिर्च पाउडर:- 1/2चम्मच

तेल:- 3कटोरी

प्याज:- 2

अजवायन :- एक चुटकी

बेसन:- 3-4कटोरी

मक्के का आटा :- आदा कटोरी

अमचूर:-1चम्मच

चाट मसाला:-1चम्मच

विधि:-

1)  पहले पालक को बारीक काट लें।

2) अब पालक को धो लें।

3) अब प्याज हरी मिर्च को बारीक काट लें।

4) अब प्याज हरी मिर्च को पालक मे मिक्स करें और पीसी लाल मिर्च, चाट मसाला, अमचूर, नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें।

5) अब बेसन और मक्के का आटा डालेंगे और हलका हल्का पानी डाल कर मिक्स करें।

6) बैटर ज्यादा पतला न करें।

7) बैटर ऐसा बनायगे की बेसन और पालक आपस में चिपके।

8) अब कड़ाई लें और तेल डाल कर गर्म होने रख दें।

9) अब तेल गर्म होने के बाद उसमे बैटर की छोटी छोटी पकोडी डालें, और धिमी आंच पर सेके।

10) धिमी आच पर सेक ने से पकोडी बहुत करारी बनेगी।

11) ज्यादा धिमी आच भी न करें बिच बिच में मिडियम भी कर लें।

12) सेकने के बाद पकोडी निकाल कर प्लेट में रख लें।

13) चटनी के साथ सर्व करें।

सूचना:-

आप सोच रहे होंगे इस में हमने मक्के का आटा क्यो डाला है,तो यह आटा इसलिए डाला है जिससे कि बेसन पालक से चिपक जाए और करारी करारी पकोडी बने।

बाजार जैसे आलू के पकोड़े

अब हम बनायगे आलू के पकोड़े बिलकुल बाजार जैसे करारे करारे चलिए बनाना शुरू करते हैं

सामाग्री:-

आलू:- 2-3

लालमिर्ची पाउडर :- 1/2पाउडर

नमक:- स्वादानुसार

चाट मसाला:- 1/2पाउडर

अमचूर:- 1/2पाउडर

बेसन:- 1कटोरी

मक्के का आटा:- आदा कटोरी

हल्दी:- एक चुटकी

तेल:- 2कटोरी

विधि:-

  1. पहले आलू लें धो कर लम्बा लम्बा काट लें।

2) अब एक बाउल मे आलू डालेंगे उसमे बेसन मक्के का काटा डाल कर नमक, मिर्च, चाट मसाला, अमचूर, हल्दी डाल कर अच्छे से मिक्स करें और थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिक्स करें।

3) ज्यादा पतला न करें बैटर ऐसा बनायगे जो आलू से चिपका रहे।

4) अब कड़ाई लें तेल डालेंगे और गर्म होने के बाद एक एक आलू डाले और तले मिडियम गैस पर जिससे कि वह करारी बने।

5) अब पकने के बाद प्लेट में निकाल लें।

6) और चटनी के साथ सर्व करें।

प्याज के पकोड़े

आज हम बनायगे मारकेट जैसे प्याज के पकोड़े एक दम करारे करारे प्याज के पकोड़े कम समय में बिलकुल मार्केट स्टाइल मे

सामाग्री:-

प्याज :- 4-5

बेसन :- डेढ़ कटोरी

लाल मिर्च पाउडर:- 1/2चम्मच

हल्दी:- एक चुटकी

मककेआटा:- आदा कटोरी

चाट मसाला:- आदा चम्मच

आमचूर:- आदा चम्मच से भी कम

तेल:- 2कटोरी

नमक:-  स्वादानुसार

विधि:-

1) पहले प्याज लें और पतला पतला लम्बा लम्बा काट लें

2) अब एक बाउल मे डाल लें

3) अब उसमे बेसन मकके का आटा लाल मिर्च पाउडर हल्दी अमचूर चाट मसाला नमक डाल कर अच्छे से मिक्स करें अब हल्का हल्का पानी डाले

4) अच्छे से मिक्स करें और बैटर ऐसा बनायगे जो न ज्यादा पतला न ज्यादा मोटा बनायगे

5) अब एक कड़ाई लें तेल डालेंगे और गर्म होने दें

6) अब तेल गर्म होने के बाद तेल में छोटी छोटी पकोडी के साइज में बैटर डालेंगे हात की सहायता से

7) मिडियम गैस पर पकाए

8) और पकने के बाद प्लेट में निकाल लें

9) और गरमा गरम पकोडी चटनी के साथ सर्व करें

अंडे के पकोड़े

आज हम बनायगे अंडे के पकोड़े यह बहुत ही करसपी और स्वादिस्ट बनते हैं 20मिनट मे बन कर तैयार होने वाला टेस्टी नाश्ता है ये मॉर्निंग या ईवनिंग मे बना कर खा सकते हैं या फिर बच्चो के लंच में भी दे सकते हैं

सामाग्री:-

अंडा :-5

आलू :- 4मिडियम साइज

ब्रैड :- 4

तेल :- 1 कटोरी

हरा धनिया :- 2चम्मच

हल्दी पाउडर :- 1/4

मिर्ची पाउडर :-  आदा चम्मच

प्याज:- 1मिडियम साइज

अमचूर :- 1/4

गरम मसाला :- 1/4

धनिया पाउडर :- 1/4

नमक:- स्वादानुसार

विधि:-

1. आलू और 4 अंडे उबाल लें।

2. अब उबालने के बाद छिल लें।

3. अब प्याज को बारीक काट लें।

4. अब एक कड़ाई लें उसमे तेल 3चम्मच डालेंगे और गर्म होने दें।

5. अब उसमे प्याज डालेंगे और थोड़ा ब्राउन होने दें।

6. उबले हुए आलू डालेंगे और मिर्च, हल्दी, नमक सभी मसाला और हरा धनिया आदि डाल कर अच्छे से मिक्स करें करें मिडियम आच पर 5मिनट बाद गैस बंद कर दे।

7.अब ठंडा होने को रख दें।

8. हम ब्रेड लेंगे और छोटी छोटी टुकडे कर लेंगे फिर हातेलि की सहायता से मसलेगे और चूरा बना लेंगे (ब्रेड करम)।

9. अब सभि अंडे को बीच में से काट कर दो हिस्सों में बाँट लेंगे।

10. आलू का मसाला जो ठंडा कर ने रखा था उसको हाथ की सहायता से मैश करेंगे।

11. अब एक कड़ाई मे तेल गर्म करें।

12. अब जो एक कचचा अंडा बचाया था उसे फोड़ कर एक कटोरी में डाल लें और हल्का सा नमक डाल कर फैट लें।

13. अब आलू का पेस्ट लें और उसे हथेली कि सहायता से टिक्की कि शेप दें और उसमे कटा हुआ अंडा रख कर फिर उस अंडे को आलू के पेस्ट से कवर कर दे और गोल पकोड़े की शेप दे ऐसे ही सभी अंडो को कर लेंगे।

14. अब उस पकोड़े को फैटे हुए अंडे मे डिप करें अच्छे से डिप करना है।

15. डिप करने के बाद ब्रेड क्रम में मिक्स करें और मिडियम फ्लेम पर फराई करें।

आपका गरमा गरम नाशता तैयार है।

Spread the love