वैज रोल की कुछ आसान रेसिपी

वैज रोल

आज हम बनायगे वेज रोल बच्चों और बड़ों दोनों का ही फेवरेट ये खाने मे जितना स्वादिस्ट बनाने मे उतना ही आसान इसमे आप सभी सब्जीयां डाल सकते हैं इसे लनच या ईवनिंग के नाश्ते में खा सकते हैं। तो चलिये चलते हैं सामग्री की ओर-

सामाग्री:-

मेदा :- 300grm

सोया सोस :- 1/2 चम्मच

सिरका :- 1/2चम्मच

चाट मसाला:- 1/2चम्मच

काला नमक :- 1/2चम्मच

नमक:-  स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर:- 1/2चम्मच

गाजर :- 1

शिमला मिर्च :- 1

प्याज :- 2

बन्द गोबी :- 1

तेल :- 1 कटोरी

हरी मिर्च:- 2

अदरक लहसुन पेस्ट:- 1/2चम्मच

बिनस:- 6-7

रैड चिली सोस:- 1/2चम्मच

गिरिन सोस:- 1/2चम्मच

टोमैटो सोस:- 1/2चम्मच.

विधि:-

1) पहले मेदा को छान कर एक बाउल मे डाल लें।

2) अब मेदा मे 2चम्मच तेल और हल्का सा नमक डालेंगे और पानी की सहायता से गुदेंगे।

3) मेदा को अच्छे से गुदेंगे सोफट डो त्यार करना है।

4) अब थोड़ी देर ढक कर रख दें।

5) अब सभी सब्जी काट लें।

6) अब एक कड़ाई लें उसमे 6-7चम्मच तेल डालेंगे, अब गर्म होने के बाद उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डालेंगे ,उसे हल्का सा चलाये, अब सारी सब्जी डालेंगे और मिक्स करें।

7) अब स्वादअनुसार नमक डालेंगे और मिक्स करें।

8) अब 2-3 मिनट पकाए और हलका सा कच्चा रेहने दें।

9) सब्जी मे पानी ना डाले तेल में ही फराई करें।

10) अब इस में सोया सोस, सिरका, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, चाट मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स करें साथ ही गिरीन सोस, टोमैटो सोस, रैड चिली सोस डाल कर अच्छे से मिक्स करें और गैस बंद कर दे।

11) अब मेदे के डोह को लें और कुछ गोल लोइया बना लें।

12) अब रोटी के आकार मे बेल लें ध्यान रहे पतली ही बेले।

13) तवे पर पराठे की तरा दोनों तरफ से सेक लें।

14) अब उसे गैस से उतार लें और उसमे सब्जी रख कर ऊपर से थोड़ा कच्चा प्याज डालेंगे और हल्का सा चाट मसाला, और तिनों सोस डाल कर फिर उसे रोल कर के सर्व कर दे।

वैज चोमिन रोल

आज हम बनायगे वैज चोमिन रोल बच्चों और बड़ों दोनों का ही फेवरेट है आप कहीं बाहार घूमने जारे है या फिर शाम के नाश्ते में आप फैमिली या दोस्तों के साथ नाश्ता करते हैं, तो यह उसमें काफी पसंद किया जाएगा।

सामाग्री:-

मेदा :- 1 कटोरी

तेल:- आदा कटोरी

चौमिन:-  यह हम 2कटोरी (बनी हुई)

हरी चटनी :- आदा चम्मच

लाल चटनी:- आदा चम्मच

प्याज:- 1

नमक:- स्वादानुसार

चाट मसाला:- एक चुटकी

विधि:-

1) पहले मेदा लें उसमे थोड़ा सा नमक डालेंगे और मिक्स करें।

2) अब पानी की सहायता से इसे गुदेंगे सोफट डो तैयार करना है गूँदने के बाद आदा घण्टे के लिए ढक कर रख दें।

3) अब प्याज लें और उसे पतला-पतला लम्बा-लम्बा काट लें।

4) आदा घण्टे बाद डोह की गोल-गोल लोई बना लें।

5) अब रोटी के आकार में बेलें, न ज्यादा मोटा न ज्यादा पतला ठिक-ठिक बेल लें।

6) अब गैस पर तवा रख दें।

7) तवे पर तेल डाल कर रोटी डाल कर सेके।

8) दोनों तरफ से पराठे की तरह सेक लेंगे।

9) सेकने के बाद गैस से उतार लें।

10) अब चौमिन रखे उसपे प्याज डालेंगे और दोनों चटनी डालकर थोड़ा सा चाट मसाला डाल कर अब रोल करें और सर्व करें।

Spread the love